भाजपा ने 5 नगर निगमों में जारी की प्रतियाशियों की सूची,देहरादून से सौरभ और हल्द्वानी से गजराज को मिला टिकट..

देहरादून: लंबे इंतजार और आपसी खींचातान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी 5 नगर निगम की सीटो पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।देहरादून से भाजपा के पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहें सौरभ थपलियाल और हल्द्वानी से भी पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री भाजपा गजराज बिष्ट को टिकट मिला हैं।वहीं ऋषिकेश से संभू पासवान,रुड़की से अनीता देवी अग्रवाल और काशीपुर से दीपक बाली पर भाजपा ने दांव खेला हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल से सांसद रहें तीरथ सिंह रावत के। करीबी बताए जाने वाले सौरभ थपलियाल लंबे समय से देहरादून में मेयर पद के लिए तैयारी कर रहें थे।साथ ही पूर्व सीएम और हरिद्वार लोकसभा से मौजूदा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी और पूर्व में भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहें गजराज सिंह बिष्ट को भाजपा ने टिकट दिया हैं।वहीं देहरादून मेयर की सीट पर कांग्रेस पार्टी से वीरेंद्र पोखरियाल का नाम चर्चाओं में चल रहा हैं।