राजनीति
Trending

हरीश चमोली बने भाजपा के प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के संयोजक..

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करते हुए हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का संयोजक नियुक्त किया है।पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को मीडिया समन्वय को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नियुक्ति पर हरीश चमोली ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उनके अनुसार,संगठन और मीडिया के बीच सकारात्मक एवं प्रभावी समन्वय स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,संगठनात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों की तथ्यपरक जानकारी जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

चमोली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला सशक्त संगठन है तथा वे पार्टी की विचारधारा,जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन हित में सकारात्मक निर्णय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button