खबर रोजाना
Trending

भारत तिब्बत सीमा पर तमक नाले में 24 घंटों से पहले आवागमन सुचारू..

जोशीमठ।भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में वैली ब्रिज बहने से बाधित हुई वाहनों की आवाजाही को प्रशासन ने अस्थायी मोटर मार्ग तैयार कर सुचारु करा दिया है।नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी मार्ग बनाया गया,जिसके बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

वैली ब्रिज बहने के बाद मार्ग बहाली के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर जुटी रहीं।युद्धस्तर पर किए गए कार्य के बाद अस्थायी मोटर मार्ग तैयार किया गया।प्रशासन की ओर से मार्ग पर आवाजाही के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

दूसरे दिन भी लापता बीआरओ जवान की तलाश जारी..

तमक नाले में वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता बीआरओ जवान की तलाश में मंगलवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा।जिला प्रशासन,पुलिस,भारतीय सेना,आईटीबीपी,एनडीआरएफ एसडीआरएफ और सीमा सड़क संगठन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

रेस्क्यू टीमें नदी तट और आसपास के संभावित स्थानों पर लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हैं।प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।मौसम और तमक नाले के जलस्तर को देखते हुए रेस्क्यू टीमों को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अस्थायी मार्ग पर सावधानीपूर्वक आवागमन करने तथा मौके पर तैनात टीमों के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button