राजनीति
Trending

पहली बार लड़ा पंचायती चुनाव,अब चमोली के ज़िला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे दौलत..

देहरादून: चमोली की अनारक्षित ज़िला पंचायत सीट से दौलत सिंह बिष्ट का चमोली ज़िले का पंचायत अध्यक्ष बनना लगभग तय हो चुका है।सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक़ ज़िले के 26 ज़िला पंचायत सदस्यों में से 20 सदस्य भाजपा के पक्ष बतायें जा हैं।चमोली ज़िले से कई ऐसे भी ज़िला पंचायत सदस्य हैं,जिन्होंने कांग्रेस के समर्थन पर चुनाव लड़ा लेकिन अब वह जीतने के बाद भाजपा के समर्थन में खड़े है,भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

दौलत सिंह बिष्ट का नाम चमोली से ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर इन दिनों काफ़ी चर्चाओं में है,आज शुक्रवार को दौलत सिंह बिष्ट ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली हैं।दौलत सिंह बिष्ट पंचायत की राजनीति में नए हैं,उन्होंने पहली बार ही पंचायत चुनावो में प्रतिभाग कर नंदानगर विकासखंड के मटई वार्ड से चुनाव लड़ा और बंपर मतो से जीत हासिल की,अब भाजपा से दौलत बिष्ट ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं,जिनका ज़िला पंचायत अध्यक्ष बनना लगभग तय हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button