घटनाक्रम
Trending

पौड़ी,देवप्रयाग मोटरमार्ग पर दर्दनाक वाहन हादसा,पाँच की मौत..

देवप्रयाग। पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई,जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा कुंडाधार के समीप उस समय हुआ,जब हरिद्वार से पौड़ी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तत्काल राहत-बचाव में जुट गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में छह से सात लोग सवार थे। अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं,जबकि घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।आशंका है कि वाहन में अन्य लोग भी सवार हो सकते हैं।इसे देखते हुए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम खाई में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस,एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतकों की शिनाख्त और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button