क्राइम
Trending

दहेज में बाईक की माँग और अवैध संबंधों का शक,कर दी पत्नी की हत्या..

देहरादून: उत्तराखंड के सेलाकुई क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां दहेज और अवैध प्रेम संबंध के शक के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।

फोटो: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति

उत्तराखंड के सेलाकुई क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दहेज और शक के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी को रविवार देर रात बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

मामले के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के रड़ा बाजार निवासी आरिफ ने 21 अप्रैल को अपनी पत्नी शाहीन बानो की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने इस घटना को बीमारी से हुई मौत बताकर छिपाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी।

थाना प्रभारी लोकपाल परमार के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अपनी पत्नी पर दहेज में मोटरसाइकिल लाने का दबाव बना रहा था। साथ ही उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

मृतका के पिता लाल मोहम्मद ने 1 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 2025 में शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना वाले दिन आरोपी ने परिवार को बेटी के बीमार होने की सूचना दी, लेकिन जब परिजन सेलाकुई पहुंचे तो उसकी मौत की खबर मिली।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शादी के समय उसे दहेज नहीं मिला था।वह अपनी पत्नी के साथ काम के लिए सेलाकुई आया था और किराए के कमरे में रहता था। दहेज में बाइक न मिलने को लेकर अक्सर विवाद होता था,साथ ही उसे पत्नी पर शक भी था। घटना के दिन झगड़े के दौरान पत्नी के लात मारने पर उसके गुस्सा आ गया। उसने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने बीमारी से मौत की झूठी कहानी बनाकर सभी को गुमराह करने की कोशिश की।

मामले के अनुसार,उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के रड़ा बाजार निवासी आरिफ ने 21 अप्रैल को अपनी पत्नी शाहीन बानो की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।हत्या के बाद उसने इस घटना को बीमारी से हुई मौत बताकर छिपाने की कोशिश की,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी।

मृतका के पिता लाल मोहम्मद ने 1 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 2025 में शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।घटना वाले दिन आरोपी ने परिवार को बेटी के बीमार होने की सूचना दी,लेकिन जब परिजन सेलाकुई पहुंचे तो उसकी मौत की खबर मिली।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button