घटनाक्रम
Trending

दून में युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा “मम्मी-पापा आई लव यू”

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है।नीट (NEET) परीक्षा में सफलता न मिलने से निराश बताई जा रही 23 वर्षीय युवती रिया कुमारी थापा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवती का शव चंद्रमणि कॉलोनी स्थित उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पटेल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने लिखा है, “मम्मी-पापा आई लव यू”।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती लंबे समय से मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उसका चयन नहीं हो पाया था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव और हताशा में थी।

सीओ सदर अंकित कंडारी ने मौके से सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है।पुलिस सुसाइड नोट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button